Monday, November 9, 2020

श्रद्धांजलि

 अश्रुपूरित श्रद्धांजलि🙏🙏💐😥


माँ मैं इस दीवाली आऊंगा,


नही पता था उस माँ को देश पे न्यौछावर जाएगा, 

दीवाली पर कुलदीपक उसका, तिरंगे में लिपटा आएगा। 

कहता था मां से अपनी आकर फिर न जाऊंगा।।

माँ मैं इस दीवाली आऊंगा।।


उस माँ की दीवाली कैसे हो जिसका कुलदीपक न आयेगा।।

पाक तुझे इस करनी पर अब बख्शा न जायेगा।।

हर जन्म में माँ भारती तुझसे नेह निभाऊंगा।।

माँ मैं इस दीवाली आऊंगा।।


दिल में भारत माँ सिर पर तिरंगा यही जीवन आधार है।।

सैनिक का देश ही घर है देश ही परिवार है।।

हर जन्म भारत देश भारत भूमि ही चाहूंगा।।

माँ मैं इस दीवाली आऊंगा।।


विशाल हृदय के मां पिता तुम्हारे सैनिक तुम्हे शत शत नमन।।

तुमसे ही है देश सुरक्षित और भारती माँ का दामन।।

सरहद के लिए लड़ते लड़ते हर बार प्राण गवाऊंगा।।

माँ मैं इस दीवाली आऊंगा।।


मधु शुभम पाण्डे🙏

No comments:

Post a Comment

बिहारी जी

 प्रीत है गहरी तुम संग प्रियतम, बढ़ती जाए हर पल हर छिन।। सगरी उमर मैं तुम पर हारूँ, चैन न आवे एक पल तुम बिन।। मधु शुभम पाण्डे✍️✍️