#संकल्प
आओ हम संकल्प ले
अपने देश को फिर सोने की चिड़िया बनायेगे।।
फिर से एक नया भारत बनायेगे।।
न द्वेष हो न क्लेश हो।।
हर बेटी में भारत माँ का भेष हो।।
बेटियो को सम्मान दिलाएगें।।
फिर से एक नया भारत बनायेगे।।
हर बेटी अब जिए शान से।
गर्व हो उसे इस धरती इस जहान से।।
ऐसा हिंदुस्तान बनायेगे।।
फिर से एक नया भारत बनायेगे।।
सब भाई चारे से रहे
न किसी में कोई भेद भाव हो।।
ये देश परिवार लगे सबका ऐसा भाव हो।।
हम फिर से भाईचारा निभायेंगे।।
फिर से एक नया भारत बनायेंगे।।
सैनिकों का बलिदान अब नही होने देंगे।।
भारत माँ की आन को हम कभी नही खोने देंगे।।
दुश्मन का सर हम मिलकर झुकायेंगे।।
फिर से एक नया भारत बनायेंगे।।
संस्कारों को हम खोने नही देंगे।।
देशभक्ति दिल में कम होने नही देंगे।।
हम सब मिलकर अपनी संस्कृति को बचायेंगे
फिर से एक नया भारत बनायेगे।।
मधु शुभम पाण्डे
No comments:
Post a Comment