मेरे जीवन साथी मेरी दुनिया
♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
मैं अपूर्ण थी, तुमने मुझे पूर्ण कर दिया।।
अपना बनाके,मुझे नया संसार दे दिया ।।
जीवन को मेरे ,खुशियों का हार दे दिया।।
बेनूर जिंदगी को ,तुमने नूर दे दिया।।
बिन कहे मेरी सारी बात समझ जाते हो।।
गलती करदूँ फिर भी हंसकर समझाते हो।।
तुम्ही मेरा सर्वस्व ,तुमसे मेरी पहचान है।।
तुम्ही मेरी दुनिया, तुमसे ही मेरी शान है।।
जनम जनम अब तो हमें साथ रहना है।।
कदम कदम अब तो हमें साथ चलना है।।
जो कभी रूठ जाऊं तो मुझको मना लेना।।
नासमझ हूँ, बेअक्ल हूँ बस माफ् कर देना।।
मिलके साथ ,हम अपनी दुनिया सज़ा लेंगे।।
प्रेम से हम सबको ,मिलके रहना सिखा देंगे।।
नित भाव से, हम साँवरे की सेवा करेंगे।।
सारी विपत्तियों को, मुरली वाले हरेंगे।।
आप जैसा साथी पाकर में सचमे बहुत खुश हूँ।। आपके लिए कितना लिखूं शब्द ही नही बस इतना ही कहूंगी जो लाखो करोड़ो में एक होता है।। वो मुझे मिल गया।।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
No comments:
Post a Comment