Tuesday, November 10, 2020

रामजन्म भूमि पूजन

 भजन

अयोध्या नगरी में हो रही आज दिवाली,

झुमों नाचो गाओ सब मिल और बजाओ ताली,


लगता है वर्षों की तपस्या पूर्ण आज हुई है।।

दुल्हन की जैसी है अयोध्या नगरी सजी हुई है।।

लगती है अयोध्या नगरी जैसे उमर हो बाली,

अयोध्या नगरी••••••••


सारे विश्व मे रामलला का अब परचम फहराएगा।।

हर घर का अब बच्चा बच्चा राम नाम गुण गायेगा।।

चारों ओर भक्ति की रोशनी छुप गई रतिया काली।।

अयोध्या नगरी में••••••

No comments:

Post a Comment

बिहारी जी

 प्रीत है गहरी तुम संग प्रियतम, बढ़ती जाए हर पल हर छिन।। सगरी उमर मैं तुम पर हारूँ, चैन न आवे एक पल तुम बिन।। मधु शुभम पाण्डे✍️✍️