💐🙏🏻शहीदों को नमन🙏🏻💐
सच्चा प्रेम था भारत माँ से, माँ का आँचल ओड़ चले।।
खुश रहना मेरे देश वासियों,वतन हवाले छोड़ चले।
मैया मेरी मत रोना तू, सदा तेरे आँचल में रहूंगा।।
हंस कर मुझको विदा करो माँ, अगले जनम तेरा लाल बनूँगा।।
देश भक्ति थी दिल में उनके, देश के लिए दम तोड़ चले।।
खुश रहना मेरे देशवासियों वतन हवाले छोड़ चले।।
वीरों की हर सांस सांस मे, बस देश प्रेम ही बसता है।।
बनके सर्प गद्दार यहाँ, अपने ही देश को डसता है।।
देश को बांधो एक सूत्र मे, हम अपने दिल जोड़ चले।।
खुश रहना मेरे देशवासियों वतन हवाले छोड़ चले।।
हिन्दू ,मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, है हम सब आपस मे भाई।।
छोड़ो देश से अब गद्दारी, मत फैलाओ घर में ही बुराई।।
देश है परिवार हमारा, यही सोच घर छोड़ चले।।
खुश रहना मेरे देशवासियों वतन हवाले छोड़ चले।।
सच्चा प्रेम था भारत माँ से, माँ का आँचल ओड़ चले।।
खुश रहना मेरे देशवासियों वतन हवाले छोड़ चले।।
🙏मधु शुभम पाण्डे🙏
शत् शत् नमन हमारा।।
ReplyDelete