Saturday, November 7, 2020

प्रधानमंत्री

 यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ठाकुर जी आपको स्वस्थ, निरोगी और दीर्घायु करें💐💐💐


"यु"गों युगों तक गायी जायेगी, महिमा मोदी नाम की।।

"ग"र न होते घबरा जाती , जनता हिंदुस्तान की।।


अ"के"ले लड़ते परिस्थितियों से, बन ""पिता"" धैर्य बंधाते हो।।

हाथ पकड़ चलते जनता का,सबका साथ निभाते हो।।


"म"हामारी"" से था विश्व व्यथित,तुमने ""लॉकडाउन""कराया।।

परिचय दे बुद्धिमत्ता का, ""कोरोना"" से लड़ना सिखाया।।


"हा"थ बढ़ा तुमने मुस्लिम, बहनों को न्याय दिलाया।।

""तीन तलाक"" हटा उनको, सम्मान से जीना सिखाया।।


"ना"काम नीतियों को दे चकमा,धैर्य से काम बनाते।।

देश विदेश में बढ़ा मित्रता, भारत का परचम लहराते।।


ए"य"र स्ट्राइक"" करवा पुलवामा, शहीदों का मान बढ़ाया है।।

""अनुच्छेद 370"" हटा,जम्मू को आजाद कराया है ।।


"क"बसे बैठे थे ""रामलला"", उनको जन्मस्थान दिलाया।।

भगवान के दूत हो तुम मोदी, सबको एहसास कराया।।


"न"मन तुम्हे मोदी जी ,नमन तेरी जननी मां को।।

ऐसा तपस्वी पुत्र दिया, तुमने जो भारत माँ को।।


सा"रे" भारत को रोशन कर , एकता की मिसाल बनाई ।।

संकट की घड़ी को भूल सबने, अप्रैल में दीवाली मनाई ।।

 

नरें"द्र" हो तुम जनता के, भारत भी स्वर्ग समान है।।

रहे सदा मोदी जननायक, ये भारत का अभिमान है।।


"मो"हक छवि है मोदी की, श्री राम के आदर्शों पर चलते।।

है त्याग तपस्या सब तुममे, दिन रात देश पर तुम मरते।।


"दी"पक बन करो उजाला तुम,हम बुराइयों के तिमिर मिटा देगे।।

हम भाई चारे से भारत को, सोने की चिड़िया बना देंगे।।


"जी"त गया अब है भारत, दुनिया ने भी यह मान लिया।।

विश्व विजयी कहलायेंगे फिर, अब हम सबने ठान लिया।।


""मधु"शब्द नही शब्दकोश में, महिमा गाये तेरे काम की।।

युगों युगों तक गायी जायेगी, महिमा मोदी नाम की।।


मधु शुभम पांडे✍️✍️

No comments:

Post a Comment

बिहारी जी

 प्रीत है गहरी तुम संग प्रियतम, बढ़ती जाए हर पल हर छिन।। सगरी उमर मैं तुम पर हारूँ, चैन न आवे एक पल तुम बिन।। मधु शुभम पाण्डे✍️✍️