💞मेरी लाड़ो💞
फूल सी नाज़ुक ,चांद सी उजली मेरी प्यारी गुड़िया हो।।
तुम्हें देख चेहरा खिल जाता,तुम जादू की पुड़िया हो।।
नन्ही परी आयी जबसे,घर में खुशहाली छायी है।।
बेटी के रूप में मेरे घर,लक्ष्मी मैया ही आयी हैं।।
तू राजकुमारी हमारी है,सबके नैनों का तारा है।।
नित नए मुकाम पाना लाड़ो,दिल से आशीष हमारा है।।
मधु शुभम पाण्डे✍️
No comments:
Post a Comment