💞गीत💞
मेरे हमसफ़र इस दिल को तेरी तलाश है।।
तुझे खोजती निगाहें इन्हें तेरी ही प्यास है।।
जब तू मिलेगा मुझको करनी है सारी बातें।।
हो जाये तेरी रहमत तो करनी है कुछ मुलाकातें।।
दिल है उदास मेरा इसे तेरी ही आस है।।
तुझे खोजती निगाहे इन्हें तेरी ही प्यास है।।
मेरे सनम ओ हमदम, दिल की जुबां समझ ले।।
तू ही है मेरे दिल में ,अपना मुझे समझ ले।।
मेरे सभी अपनों में,तूही तो खास है।।
तुझे खोजती निगाहें इन्हें तेरी ही प्यास है।।
दिलदार यार प्यारे,अब तो मुझे समझ ले।।
तू है मेरी तमन्ना मुझे जिंदगी समझ ले।।
तेरे प्यार का एहसास ,दूर होके भी पास है।।
तुझे खोजती निगाहे इन्हें तेरी ही प्यास है।।
💐मधु शुभम पाण्डे💐
No comments:
Post a Comment