🙏🏻शहीदों को शत शत नमन🙏🏻
करके न्यौछावर प्राणों को,हँसते हँसते जग छोड़ गए।।
रहे देश सलामत यही सोच परिवार को रोता छोड़ गए।।
उनके भी घर बीबी, बच्चे, माँ, बाप, भाई, बहन होते है।।
हमसे गर कोई दूर हो जाये तो हम बिलख बिलख कर रोते है।।
सूनी हो गयी कई गोदें , कइयों की माँगे उजड़ गयी।।
हम सोते रहे बेखौफ घरों में, वो दुनियां से मुख मोड़ गए।।
इक बार हृदय को खोल जरा सोचो उन हीरों के बारे मे।।
बलिदान हो गए भारत माँ पर और चमक देश मे छोड़ गए।।
मत करो भेद,मत लड़ो, देश को फिर से स्वर्ण का होने दो।।
करो गर्व भारतीय होने का और भारत को विकसित होने दो।।
मधु शुभम पाण्डे
No comments:
Post a Comment