💐"बेटे"💐
उत्तरदायित्व पूरे परिवार का , जो कंधो पर समेटे होते है।।
सारी उमर परिवार के लिए जो जीते , वो "बेटे" होते है।।
माँ बाप की गैर मौजूदगी में भी, सारे फर्ज निभाते है।।
छोटे भाई बहनों को, माँ बाप की तरह पालते है।।
माँ बनकर परवरिश करते,दिल में ममता छुपाये होते है।।
सारी उमर परिवार के लिए जो जीते , वो "बेटे" होते है।।
करके दिन रात मेहनत,कर्तव्यों का निर्वहन करते।।
उनका हृदय बयां नहीं करता,वो कितने कष्ट सहन करते।।
खुश देख परिवार को, अपनी इच्छाएं दबाये होते है।।
सारी उमर परिवार के लिए जो जीते, वो ""बेटे"" होते है।।
नौकरी की तलाश में, जो घर से दूर जाते है।।
कई माँओं के इकलौते, बर्षों माँ से मिल नही पाते है।।
चिंता न हो माँ को, हंसकर अपना हाल बताते है।।
ख्वाहिशों के दिल मे इनके, समंदर होते है।।
सारी उमर परिवार के लिए जो जीते, वो "बेटे" होते है।।
फ़र्ज़ के तले दबे, पूरा जीवन बिता देते है।।
बीबी बच्चों के लिए, स्वयं के सुख मिटा देते है।।
संघर्ष कठिन कर , सबके जीवन में खुशियों के बीज बोते है।।
सारी उमर परिवार के लिए जो जीते, वो "बेटे" होते है।।
मधु शुभम पाण्डे✍️
Very nice ♥️
ReplyDelete